पहली बार वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का पहला लीविंग और सेल्फ हीलिंग रोबोट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हाल ही में वर्मोंट यूनिवर्सिटी ने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी वैज्ञानिकों के साथ मिलकर अफ्रीका के पंजे वाले मेंढक के स्टेम सेल से दुनिया का पहला लीविंग और सेल्फ हीलिंग रोबोट बनाया है. यह रोबोट मानव शरीर में आसानी से चल और तैर सकता है. इसके अलावा कई हफ्तों तक बिना फूड के जिंदा भी रह सकता है. यह आकार में एक मिलीमीटर से भी कम का है. वैज्ञानिकों ने बताया कि यह एक्सनोबोट्स हैं.
