गगनयान: 2024 में लॉन्च हो सकता है भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अंतरिक्ष के लिए भारत का पहला मानवयुक्त मिशन गगनयान साल 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी है। इस मिशन को 2022 में लॉन्च के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसको स्थगित करना पड़ा था। बता दें, इस मिशन की पहली परीक्षण उड़ान इसी साल होने वाली है।