जनवरी 2022 में लॉन्च होगा 'गगनयान', मिशन के तहत दो मानवरहित उड़ानें होंगी रवाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
गगनयान मिशन के तहत दो मानवरहित उड़ानें जनवरी 2022 में रवाना होंगी। वहीं इंडियन क्रू को ले जाने वाली तीसरी उड़ान साल 2023 में रवाना होगी। केंद्रीय अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ये जानकारी दी। बता दें कोरोना से भारत के अंतरिक्ष मिशन बुरा तरह प्रभावित हुए हैं। भारत ने बीते 2 सालों में 4 मिशन तो चीन ने इसी वर्ष करीब 40 मिशन लॉन्च कर रिकॉर्ड बनाया है।
