गेमिंग के शौकीनों के लिए बनाया गेमिंग बेड, 81,000 रुपए है कीमत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
जापान की रिटेल कंपनी बाहुते ने लेटकर खेल सकने वाला एक गेमिंग बेड तैयार किया है। इस बेड में एक मेट्रेस के साथ एलिवेटिड हेड बोर्ड लगा है और साथ ही एक डेस्क भी फिट किया हुआ है। इसके साइड में एक स्नैक होल्डर है और इसके अलावा स्मार्टफोन होल्डर भी है ताकि गेम खेलते वक्त गलती से भी स्मार्टफोन ना गिरे। बेड की कीमत करीब 81 हजार रुपए है।