गेमिंग स्मार्टफोन Nubia Red Magic 3S लॉन्च
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
नुबिया ने भारतीय बाजार में लेटेस्ट गेमिंग फोन Nubia Red Magic 3S को लॉन्च कर दिया। इसकी शुरुआती कीमत 35999 रुपए है। इसमें 12 जीबी तक रैम मिलेगी। वहीं हैवी गेम्स खेलने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिया गया है। फोन की बिक्री खासतौर से फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। इसकी पहली सेल 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह Nubia Red Magic 3 का अपग्रेड वर्जन है।