देश में ही जीन कुंडली बनना हुआ संभव, अब आनुवांशिक बीमारी का खुल सकेगा राज
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आनुवांशिक रूप से होने वाली बीमारियों में से आपके शरीर मे मौजूद बीमारी के जीन का पता लगाने वाले इंडिजेन कार्ड यानी जीन कुंडली का अब भारत मे बनना सम्भव हो चुका है। जीन सीक्वेंसिंग कराने के लिए अभी 70 लाख रुपए का खर्च आता था, लेकिन भारत की इस उपलब्धि के बाद यह खर्चा अब एक लाख रुपए हो जाएगा। इंडिजेन कार्ड में व्यक्ति विशेष के जीनोम का पूरा डेटा रहता है।
