दुनियाभर में काम नहीं कर रहे थे जीमेल, यूट्यूब; यह थी वजह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
गूगल के पास उसकी अलग-अलग सेवाओं में लॉग्ड-इन यूजर्स को ट्रैक करने के लिए कई टूल्स हैं, जो यूजर्स की पहचान वेरिफाइ करते हैं। अक्टूबर महीने में कंपनी ने इन टूल्स को नए फाइल स्टोरेज सिस्टम में भेजना शुरू कर दिया था और इस दौरान जरूरी डेटा के कुछ हिस्से ठीक से स्टोर नहीं हो पाए। इस तकनीकी खामी की वजह से बीते सोमवार को गूगल की सेवाएं करीब 47 मिनट के लिए बंद रहीं।