टाटा स्काई ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ 1499 में HD सेटअप बॉक्स
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: campaignindia
डायरेक्ट टू होम सेवा प्रदान करने वाली कंपनी Tata Sky ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है और अपने सेटटॉप बॉक्स की कीमत में कटौती कर दी है। खबर के अनुसार टाटा स्काई ने इस बार अपने एचडी सेटटॉप बॉक्स की कीमत कम की है। टाटा स्काई का एचडी सेटटॉप बॉक्स अब सिर्फ 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले इसकी कीमत 1,899 रुपये थी।
