उस्ताद बिस्मिलाह खान 102वीं जयंती पर गूगल की ओर से श्रद्धांजलि
Shortpedia
Content Team
Image Credit: google
विश्व विख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की आज 102वीं जयंती है. इस अवसर पर गूगल ने उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप डूडल बनाकर याद किया है. बिस्मिल्लाह खान का जन्म 21 मार्च 1916 को बिहार में हुआ था. 6 साल की उम्र से ही शहनाई बजाने वाले उस्ताद बनारस को अपना स्थायी पता और शहनाई को अपनी बेगम कहा करते थे. उन्हें पद्म भूषण और भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है. 21 अगस्त 2006 को बिस्मिल्लाह खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.