गूगल-एपल ने हटाया यूएई का मैसेजिंग एप, एप पर लगे जासूसी के आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
गूगल और एपल ने अपने एप स्टोर से यूएई के टो-टोक एप को हटा दिया है। खबर है कि इस एप के जरिए यूएई के लिए जासूसी का काम किया जा रहा था। एप का इस्तेमाल यूएई में लाखों लोग कर रहे हैं। यह एप यूजर्स की गतिविधियों को ट्रैक कर इसे यूएई सरकार के साथ साझा करता है। एपल इस एप के जासूसी के दावे की जांच कर रहा है।