इस साल पहला फोल्डेबल पिक्सल फोन लॉन्च कर सकती है गूगल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
गूगल पिक्सल डिवाइस स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस और बेहतरीन कैमरा परफॉर्मेंस देने के लिए पसंद किए जाते हैं, हालांकि कंपनी हार्डवेयर के साथ प्रयोग करने से बचती है। पिछले साल अफवाहों में सामने आया है कि गूगल भी जल्द फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनियों में शामिल हो सकती है। अब संकेत मिले हैं कि गूगल पिक्सल सीरीज का फोल्डेबल मॉडल जल्द मार्केट में देखने को मिल सकता है। गूगल ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।