हैंगआउट्स की जगह लेगा गूगल चैट, कुछ यूजर्स को दिखा प्रिव्यू
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
सर्च इंजन कंपनी गूगल ने पिछले साल बताया था कि हैंगआउट्स को गूगल चैट से रिप्लेस कर दिया जाएगा। गूगल ने बताया था कि फिलहाल केवल G-स्वीट (Suite) यूजर्स को फ्री में मिल रही चैटिंग सेवा जल्द सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। अब पता चला है कि कुछ हैंगआउट यूजर्स को चैटिंग के दौरान गूगल चैट का प्रिव्यू मिलना शुरू हो गया है। जल्द यह बदलाव सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।