गूगल ने डूडल बनाकर भारतीय तैराक आरती साहा को किया याद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज गूगल ने डूडल बनाकर भारतीय तैराक आरती साहा को 80वीं जयंती पर याद किया। आरती 1960 में पद्मश्री से सम्मानित होने वाली पहली महिला थीं। 24 सितंबर 1940 को कोलकाता में जन्मीं आरती ने 5 साल की उम्र में पहला स्वर्ण जीता और 11 साल की उम्र तक सचिन नाग के प्रशिक्षण में कई रिकॉर्ड तोड़े। 18 साल की उम्र में, उन्होंने इंग्लिश चैनल पार करने की कोशिश की।
