'सैटेलाइट मैन ऑफ़ इंडिया' प्रोफ़ेसर राव का 89वां जन्मदिन, गूगल ने डूडल किया समर्पित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: google
'सैटेलाइट मैन ऑफ़ इंडिया' भारतीय प्रोफ़ेसर उडुपी रामचंद्र राव के 89वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें समर्पित किया। उनके नेतृत्व में ही 1975 में उपग्रह 'आर्यभट्ट' का सफल प्रक्षेपण हुआ। प्रोफ़ेसर यूडी राव का जन्म 10 मार्च 1932 को कर्नाटक राज्य के उडुपी ज़िले के अडामारू इलाके में हुआ था। राव इसरो अध्यक्ष और भारत के अंतरिक्ष सचिव रह चुके हैं। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण से लेकर कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले।
