गूगल पर भारत में लगा 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गूगल के खिलाफ साल 2019 में एंड्रायड यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अब सीसीआई ने जांच के आदेश दिए। गूगल पर एप्लिकेशन डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट और एंटी फ्रैगमेंटेशन एग्रीमेंट में धांधली का आरोप लगा था। इन शिकायतों के बाद गूगल पर 1,337.76 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। गूगल को तय निर्धारित समय-सीमा के भीतर कंपनी के कामकाज के तरीके में बदलाव करने के लिए भी कहा गया।
