गूगल अर्थ ने ढूंढ निकाला 22 साल पहले लापता हुए शख्स को, तस्वीर के जरिए मिली जानकारी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालहि में गूगल अर्थ ने फ्लोरिडा में 22 साल पहले लापता हुए विलियम मोल्ड्ट की जलमग्न कार और उनके अवशेष को ढूंढ निकाला है. दरअसल अगस्त महीने में एक शख्स गूगल मैप के जरिए कुछ पता लगाने की कोशिश कर रहा था लेकिन खोज के दौरान उसने तालाब के अंदर एक कार डूबी हुई देखी तुरंत पुलिस को जानकारी दी. पुलिस को जांच में पता चला कि यह कार साल 1997 में लापता हो गई थी.
