गूगल ने तैयार की एक नई मोबाइल ऐप कोरमो जॉब्स, अब फ़ोन से ढूंढें नौकरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना काल में काफी लोगों की नौकरी चली गई है। ऐसे में नई नौकरी की तलाश में लोग कई वेबसाइट छान रहे हैं। इसी को देखते हुए गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक नई योजना तैयार की है। जिसके जरिए वो यूजर्स को फोन पर ही नौकरी दिलायेगा। गूगल ने भारत में नई मोबाइल एप्लीकेशन कोरमो जॉब्स लॉन्च की है। इस मोबाइल एप्लीकेशन पर लोग नौकरी ढूंढ सकते है।
