गूगल ने टीवी के साथ लांच किया नया क्रोमकास्ट, कीमत करीब 3,700 रुपए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में क्रोमकास्ट गूगल टीवी की बिक्री शुरू हुई। इसकी कीमत 49.99 डॉलर यानी करीब 3,700 रुपए है। कंपनी ने कहा- दूसरे देशों में इसकी बिक्री साल के अंत तक होगी। डिवाइस गूगल एंड्रॉयड टीवी पर चलेगा। इसमें यूएसबी टाइप सी पॉवर एडॉप्टर है। डिवाइस 4k एचआरडी रेजोल्यूशन, डॉल्बी एटम, डॉल्बी डिजिटल प्लस, डॉल्बी विजन, HDR10+ को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें वाई-फाई के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
