Google ने अपने सस्ते स्मार्टफोन में लॉन्च किया खास कैमरा फीचर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Google ने अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन के लिए नाइट मोड सपोर्ट रोलआउट किया है। जिसकी मदद से अब यूजर्स कंपनी के सस्ते स्मार्टफोन में भी शानदार फोटोग्राफी कर सकेंगे। यह फीचर आपको कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो क्लिक करने में मदद करेगा। इन कैमरा फीचर्स को एंड्राइड गो वर्जन पर आधारित स्मार्टफोन के लिए रोलआउट किया गया है। Google ने इसकी जानकारी अपने एक ट्वीट के जरिए दी है।