x

जाम की स्थिति बताएगा गूगल मैप, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने किया करार 

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने गूगल की सहयोगी कंपनी लैपटॉन साफ्टवेयर से मौखिक करार किया। जिससे किसी सड़क पर निर्माण, मरम्मत, हादसे या आंदोलन से ट्रैफिक प्रभावित होने की जानकारी गूगल मैप पर मिलेगी। इससे गूगल मैप पर लोगों को वैकल्पिक मार्ग दिख। अवरोध वाली जगह पर मार्ग का रंग लाल दिखना शुरू हो जाएगा। समय पर चालकों तक सूचना पहुंच जाने से पुलिस को ट्रैफिक का रियल टाइम मैनेजमेंट में करने में मदद मिलेगी।