गूगल लाएगा चार स्क्रीन वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन, पेटेंट करवाया डिवाइस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
सैमसंग और हुवावे के बाद अब गूगल भी मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। हाल ही में गूगल ने डिवाइस पेटेंट करवाया है जो चार स्क्रीन्स के साथ फोल्ड होता है।LetsGoDigital ने इस पेटेंट की आउटलाइन शेयर की है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में चार स्क्रीन्स दी गई हैं, जो किसी किताब के पन्नों की तरह फोन के फोल्ड के बीच में नजर आ रही हैं।