गूगल प्ले स्टोर हुआ ठप, ना साइट खुल रही, ना एप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
गूगल प्ले स्टोर डाउन होने के कारण यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है। गूगल प्ले स्टोर की साइट पर जाने पर 500 एरर का मैसेज आ रहा है। वही हाल प्ले स्टोर के मोबाइल एप का भी है। आउटेज को ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर ने भी प्ले स्टोर के ठप होने की पुष्टि की। इसके डाउन होने को लेकर डाउनडिटेक्टर पर अभी तक करीब 3,000 यूजर्स ने शिकायतें की।
