नासा और गूगल ने मिलकर बनाया महान संयोजन का खास डूडल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Google
गूगल ने नासा के साथ मिलकर एनीमेटिड डूडल मनाया। जिसमें सुझाव दिया गया कि आज लोग शनि और बृहस्पति के वर्तमान महान संयोजन को देखें। इस साल 21 दिसंबर को उत्तरी गोलार्ध में शीतकालीन संक्राति की शुरुआत हुई। 2020 की सबसे लंबी रात में अविश्वसनीय खगोलीय घटना भी होगी जिसे महान संयोजन के तौर पर जाना जाता है। इस महान संयोजन में शनि और बृहस्पति का एक दृश्य ओवरलैप है जो रात में दिखाई देगा।
