2.8 करोड़ से अधिक ग्राहकों वाली फिटबिट को 2.1 अरब डॉलर में खरीदेगी गूगल
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: short[pedia
शुक्रवार को गूगल और फिटबिट द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक गूगल वियरेबल डिवाइस क्षेत्र में प्रवेश करने के लिये इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी फिटबिट को 2.1 अरब डॉलर में खरीदने जा रही है। फिटबिट के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी जेम्स पार्क ने दोनों कंपनियों के संयुक्त बयान में कहा है कि ''हमने एक ऐसा भरोसेमंद ब्रांड तैयार किया है जिसे दुनिया भर में 2.8 करोड़ से अधिक सक्रिय उपभोक्ताओं का समर्थन प्राप्त है।
