30 जून 2020 से एआई फोटो प्रिंटिंग सर्विस को बंद करने जा रहा गूगल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गूगल ने हाल ही के महीनों में एआई फोटो प्रिंटिंग सर्विस शुरू की थी। अब गूगल 30 जून 2020 से एआई फोटो प्रिंटिंग सर्विस को बंद करने जा रहा है। गूगल ने सर्विस बंद करने की कोई वजह नहीं बताई। ये एक मंथली पेड सर्विस है, जिसमें यूजर अपने कलेक्शन्स में मौजूद फोटोज को प्रिंट करवा सकता है। इस सर्विस की शुरुआत अमेरिका में ट्रायल के तौर पर हुई थी।
