Google इस साल नवंबर में बंद कर देगा Hangouts सर्विस, जानें इसकी वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: techspot
गूगल का Hangouts इस साल नवंबर में बंद हो जाएगा। 2013 में इसे लॉन्च किया गया था लेकिन ज्यादा लोगों द्वारा इस्तेमाल न किए जाने के चलते इसे अब बंद किया जा रहा है। सभी यूजर्स को Google Chat पर ट्रांसफर किया जा रहा है। गूगल ने Hangouts यूजर्स को डाटा डाउनलोड करने की भी सुविधा दी है। Google ने ब्लॉग में Hangouts को बंद करने की जानकारी दी है।