फ्रांस के 121 अखबारों व समाचार वेबसाइट्स को गूगल चुकाएगा 551 करोड़ रुपये
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गूगल को अब फ्रांस के 121 अखबारों को 551 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। गूगल ने पिछले माह फ्रांस के अखबारों के संगठन एपीआईजी अलायंस के साथ तीन वर्ष के लिए इसका समझौता किया था। इससे पहले 2014 में स्पेन के समाचार संगठनों को भी इसी प्रकार रकम चुकाने के लिए वहां कानून बनाया था। इसपर गूगल ने स्पेन में अपना 'गूगल न्यूज' सेक्शन ही बंद कर दिया था ताकि कमाई में हिस्सा न देना पड़े।
