सरकार बोली- नई पॉलिसी वापस ले व्हाट्सएप, निजता और डाटा सिक्योरिटी का हो रहा उल्लंघन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सएप को अपनी नई पॉलिसी को वापस लेने का आदेश दिया। मंत्रालय ने इस संबंध में 18 मई को एक पत्र भी भेजा था। पत्र में कहा गया कि करोड़ों भारतीय कम्यूनिकेशन के लिए मुख्यत: व्हाट्सएप पर निर्भर हैं। नई पॉलिसी लागू करके व्हाट्सएप ने गैर-जिम्मेदार होने का प्रमाण दिया है। नई पॉलिसी यूजर्स की निजता, डाटा सिक्योरिटी के अधिकार को खत्म करती हैं।
