लेह को चीन का हिस्सा दिखाने पर सरकार ने ट्विटर को दी चेतावनी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत सरकार ने देश का गलत मैप दिखाने को लेकर ट्विटर को सख्त चेतावनी दी है। सरकार ने कहा है, 'देश की संप्रभुता और अखंडता का असम्मान करने का ट्विटर का हर प्रयास अस्वीकार्य है'। IT मंत्रालय के सचिव अजय साहनी ने इस बारे में ट्विटर के CEO जैक डोर्सी को कड़े शब्दों में एक पत्र लिखा है। बता दें ट्विटर ने लेह और जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा बता दिया था।