चलती ट्रेन में दर्ज करा सकेंगे मामला, GRP Sahyatri App लॉन्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ट्रेन में चोरी या छीना-झपटी होने पर अब आप चलती ट्रेन में ऐप के जरिए केस दर्ज करा सकेंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसके लिए जीआरपी सहयात्री ऐप लॉन्च की। इसके जरिए दिल्ली से संबंधित मामले दर्ज करा सकेंगे। वहीं देशभर की जीआरपी पुलिस के लिए एक वेबसाइट railways.delhipolice.gov.in भी शुरू हुई। जिसमें जीआरपी पुलिस अपने-अपने राज्यों के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों का डाटा भी शेयर कर सकेंगी।
