ऑनलाइन गेम प्लेटफॉर्म वेबकिंज से 2.3 करोड़ बच्चों का डाटा हैक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बच्चों के बीच मशहूर ऑनलाइन गेम प्लेटफॉर्म वेबकिंज से जुड़े करीब 2.3 करोड़ बच्चों का निजी डाटा हैक हुआ। अप्रैल की शुरुआत में एक अज्ञात हैकर ने वेबकिंज के डेटाबेस में सेंधमारी कर यूजरनेम, पासवर्ड सहित सारा डाटा चुराकर दूसरे फोरम पर डंप कर दिया। दुनियाभर में बच्चों के बीच क्लब पेंग्विन के बाद वेबकिंज सबसे मशहूर ऑनलाइन गेम है। खिलौने बनाने वाली कनाडाई कंपनी गेंज इसे संचालित करती है।
