HiPi ने लॉन्च किया ‘हिप्पी स्टार हंट’, ZEE5 ओरिजिनल्स में अभिनय करने का मिलेगा मौका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ZEE5 के घरेलू शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म हिप्पी ने ‘हिप्पी स्टार हंट’ लॉन्च किया है। जो शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर भारत का पहला डिजिटल ऑडिशन है। इसका उद्देश्य अपने दो ओरिजिनल सीरीज ‘जमाई 2.0’ सीजन 2 और ‘सनफ्लॉवर’ के लिए कलाकारों का चयन करना है। वहीं ZEE5 इंडिया की प्रोग्रामिंग हेड, अपर्णा आचरेकर ने कहा, ‘यह केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी शॉर्ट वीडियो स्पेस के लिए पहला हंट है'।