64MP कैमरे के साथ Huawei Nova 8 SE हुआ लॉन्च
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Huawei ने अपनी Nova सीरीज के तहत Huawei Nova 8 SE स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसका 'High Edition' भी लॉन्च किया है। जिसमें 5G सपोर्ट दिया गया है। इसे करीब 29,100 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। वहीं इसके High Edition की कीमत करीब 30,200 रुपये है। इनमे 3,800mAh की बैटरी दी गई है।