APPLE को पछाड़ 'Huawei' बनी दूसरी स्मार्टफोन कंपनी, नुकसान के बाद भी सैमसंग पहले नंबर पर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: CNN.com
हालहि में इंटरनेशन डेटा कॉरपोरेशन के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, चीन की कंपनी हुवावे ने स्मार्टफोन बाजार में कड़े कॉम्पटीशन के बीच इस साल की पहली तिमाही में एप्पल को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. जबकि कोरिया की सैमसंग अभी भी पहले स्थान पर बनी हुई है. IDC की रिपोर्ट के मुताबिक पहले 3 महीने में दुनिया भर में 31.08 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई.
