चार कैमरे के साथ Huawei Y7a स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Huawei ने अपना नए स्मार्टफोन Huawei Y7a को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 14,165 रुपए है। इस स्मार्टफोन में Kirin 710A प्रोसेसर और एचडी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इसमें 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक, Crushed ग्रीन और ब्लैश गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।