इस ट्रेंड के चक्कर में पड़े तो डिलीट हो सकता है आपका इंस्टाग्राम अकाउंट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर ढेर सारी फोटोज और वीडियोज के अलावा नए ट्रेंड्स भी देखने को मिलते हैं। नए हैशटैग्स के साथ कई ट्रेंड्स आपने भी ऐप पर देखे होंगे, या फिर उनका हिस्सा बने होंगे। साल 2016 से ही ऐप पर 'टॉप-9' ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग पिछले साल की नौ बेस्ट तस्वीरें पोस्ट करते हैं। ऐसा करने में कुछ ऐप्स मदद का दावा करते हैं, लेकिन उनपर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।