कोरोना संदिग्ध की पहचान में अहम योगदान देगा आईआईटी रोपड़ का टेंपरेचर मैपिंग डिवाइस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना को हराने के लिए आईआईटी रोपड़ ने भी आईआरटी पर ऐसा टेंपरेचर मैपिंग डिवाइस का प्रोटोटाइप बनाया है। जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी कोरोना संदिग्धों की पहचान तेज, सुगम और मानवीय दखलंदाजी के बिना रिमोट से हो सकेगी। इस रिमोट कंट्रोल डिवाइस को भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रवेश द्वार पर लगाया जा सकता है। जिसके बाद डिवाइस प्रवेश द्वार से गुजरने वाले हर व्यक्ति की इंफ्रारेड तस्वीर लेगा।
