इमरान खान ने सरकारी टीवी और रेडियो चैनलों से प्रतिबंध हटाए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान सरकार ने सरकारी टीवी और रेडियो से प्रतिबंध हटाते हुए इंटरनेट पर अंग्रेजी रेडियो चैनल लाने का भी प्रस्ताव दिया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने ये जानकारी दी। हुसैन ने कहा कि- अगले 3 महीने में मंत्रालय के कामकाज में चौंकाने वाले बदलाव दिखेंगे। ताजा फैसले प्रधानमंत्री इमरान खान के नजरिए को बताते हैं। PTV और रेडियो पाकिस्तान अब जिस तरह की न्यूज दिखाना चाहते हैं, इसके लिए उन्हें पूरी तरह की संपादकीय आजादी रहेगी।
