भारत ने शौर्य मिसाइल के नए संस्करण का किया सफल परीक्षण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत ने आज शौर्य मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल है। जानकारी के मुताबिक इस मिसाइल का परीक्षण तटीय ओडिशा के बालासोर में किया गया। शौर्य मिसाइल के इस नए संस्करण के जरिए 800 किमी दूर स्थित लक्ष्य पर भी निशाना लगाया जा सकता है। यह मिसाइल संचालित करने में हल्की और आसान होगी।