4G से 25 गुना तेज चलेगा इंटरनेट, 2021 तक भारत में शुरू हो जाएगा 5G: नोकिया
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Pixabay
4G के बाद अब भारत में 5G तकनीक से स्मार्टफोन्स की दुनिया में एक नया बदलाव आएगा. सोमवार को फिनलैंड की टेलिकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी नोकिया ने CEO ने कहा कि साल 2021 तक अमेरिका, साउथ कोरिया, चीन, लैटिन, भारत समेत कुछ विकसित देशों में 5G की शुरूआत हो जाएगी. वहीं 4G की तुलना में 5G की स्पीड 25 गुना तेज होगी. आगे कहा कि यूरोप और अन्य हिस्सों में कुछ चुनिंदा वेंडर्स पर बैन के मसले पर चर्चा जारी है मगर उससे 5G रोलआउट प्लान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
