चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा भारत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि इस हफ्ते चंद्रयान-3 लॉन्च होते ही, भारत चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा में अंतरिक्ष संबंधी महत्वपूर्ण समझौते हुए, जिससे पता चला कि जिन देशों ने भारत से पहले अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी, वे आज देश को एक समान सहयोगी के रूप में देख रहे हैं।
