भारत को आज मिला राफेल विमान, राजनाथ सिंह ने फ्रांस में भरी उड़ान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: ANI
87वें वायुसेना दिवस पर भारत को एक खास ताकत मिल गयी है. दरअसल मंगलवार को फ्रांस में भारत को फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल मिलने जा रहा है. राफेल को लेने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पेरिस में हैं और उन्होंने विमान को लेने से पहले इसकी शस्त्र पूजा संपन्न की. विमान सौंपने से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों और राजनाथ सिंह के बीच एल्सी पैलेस में करीब 35 मिनट तक बैठक चली.
