जुलाई में चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करेगा भारत, ऐसा करने वाला चौथा देश होगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
इसरो चांद के अध्ययन के लिए जुलाई में चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करेगा। लॉन्चिंग सफल रही तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश होगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ने चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट लैंड किए हैं। भारत ने सबसे पहली बार 2008 में चंद्रयान-1 की सफल लॉन्चिंग की थी। इसके बाद चंद्रयान-2 मिशन साल 2019 में लॉन्च किया, जिसकी क्रैश लैंडिंग हुई। अब चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी जारी है।