भारत को मिला पहला राफेल विमान, विमान का नाम 'टेल नंबर RB-01' इनके नाम पर रखा गया
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शुक्रवार को भारतीय वायुसेना को पहला राफेल विमान मिल गया है. गुरुवार को IAF को फ्रांस स्थित दसॉ एविएशन कंपनी ने पहला राफेल सुपुर्द किया. पहले राफेल में उप वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल VR चौधरी ने उड़ान भरी. वहीं पहले राफेल विमान का नाम टेल नंबर RB-01 रखा गया है, जो IAF प्रमुख एयर मार्शल RKS भदौरिया के नाम पर रखा गया है. बता दें कि नए वायुसेना प्रमुख RKS भदौरिया राफेल प्रशिक्षण के लिए फ्रांस जा चुके हैं.
