भारतीय हैकर्स ने हैक की पाकिस्तान में चल रही ऑनलाइन मीटिंग, लगाए 'जय श्रीराम' के नारे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर चल रही ऑनलाइन मीटिंग को भारतीय हैकर्स ने हैक करके जय श्री राम के नारे लगाए। इस इंटरनेशनल वेबिनार में पाकिस्तानी अधिकारियों समेत कई अन्य देशों के अधिकारी भी शामिल थे। मीटिंग के दौरान ही अचानक से जय श्री राम के नारे वाले गाने बजने लगे। वहीं मीटिंग के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह मीटिंग ज़ूम पर हो रही थी।