x

साइबर हमलों के मामले में भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग दूसरे स्थान पर, अमेरिका शीर्ष पर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

साइबर हमलों के मामले में भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। साइबर सुरक्षा फर्म क्लाउडसेक के मुताबिक, 2021 के दौरान दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवा उद्योग पर हुए कुल साइबर हमले में भारत की 7.7% हिस्सेदारी थी। 28% मामलों के साथ अमेरिका का दुनिया में पहला स्थान है। गौरतलब है कि भारत के स्वास्थ्य सेवा उद्योग पर 2021 में 71 लाख से अधिक साइबर हमले हुए।