13 साल की नम्या जोशी के मुरीद हुए माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
हालिया दिल्ली में आयोजित यूथ इनोवेटर समिट में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने 7वीं कक्षा की नम्या जोशी की तारीफ की और कहा कि मन करता है कि मैं दोबारा से मिडिल स्कूल में जाकर पढ़ूं। आगे कहा कि नम्या का प्रयोग काबिल-ए-तारीफ है। दरअसल नम्या ने माइनक्राफ्ट के जरिए पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए हर सब्जेक्ट में गेम्स को जोड़कर लेसन बनाए, जिससे स्टूडेंट्स सब्जेक्ट को आसानी से समझ सकें।
