अक्टूबर तक 21467 भारतीय वेबसाइट्स हो चुकी हैं हैक, पाक-चीन के अलावा कई देशों का है हाथ
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को लोकसभा में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि साल 2019 में अक्टूबर तक 21400 से अधिक भारतीय वेबसाइट हैक हुईं. धोत्रे ने यह जानकारी CERT-in के आधार पर दी है. जानकारी के मुताबिक, साल 2016 में 33147, 2017 में 30067, 2018 में 17560 और 2019 में 21467 भारतीय वेबसाइट हैक हुई हैं. हैकर्स की लोकेशन चीन, पाक, नीदरलैंड, फ्रांस, ताइवान , रूस जैसे देशों में पाई गई.
