साल 2020 में भारतीय 3.25 लाख करोड़ रुपये के खरीदेंगे कनेक्टेड डिवाइस, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शुक्रवार को मार्केट रिसर्च फर्म टेकआर्क ने अपनी इंडिया कनेक्टेड डिवाइस रिपोर्ट में बताया कि साल 2020 में भारतीय 3.25 लाख करोड़ रुपये के कनेक्टेड डिवाइस खरीदेंगे यानि कि 2020 में कनेक्टेड डिवाइस बिकने का आंकड़ा देश के रक्षा बजट से भी ज्यादा का है. वहीं यह आंकड़ा 2019 से लगभग 11% ज्यादा है और वित्त वर्ष 2019-20 के लिए रक्षा बजट 3,05,296 लाख करोड़ करने का भारत सरकार ने सोचा है.
