दिल्ली के इस अस्पताल में केवल 50 रुपये में मिलेगी एमआरआई की सुविधा, एक्सरे जांच और डायलिसिस भी बेहद सस्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दिल्ली में देश का सबसे बड़ा किडनी डायलिसिस अस्पताल खुलने के बाद आज डायग्नोस्टिक सेंटर भी खुला। जहां पर वर्ल्ड क्लास सुविधाएं हैं, जो अस्पताल को अन्य जगहों से खास बनाता है। साथ ही फीस की वजह से यह खबरों में है, क्योंकि एमआरआई जैसी जांच सिर्फ 50 रुपये में की जाएगी। सेंटर से उन जरुरतमंद लोगों को मदद मिलेगी, जो बड़े अस्पतालों में महंगी जांच नहीं करवा सकते हैं।
